उरई | विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला जेल की 5 महिला बंदियों को सिलाई मशीन दे कर सम्मानित किया |
कार्यक्रम की शुरुआत में रेडक्रास के चैयरमेन डॉ नरेश वर्मा ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की बुके भेंट कर अगवानी की | इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन डी शर्मा को भी शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया | सम्मान की कड़ी में रेडक्रास के सचिव डॉ सुग्रीव बाबू जिला क्षय रोग अधिकारी एवं पूर्व सचिवों लक्ष्मण दास बाबानी , युद्धवीर कंथारिया और के गहोई का सम्मान किया गया |
संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया | बाद में महिला अस्पताल पहुँच कर आज बच्चियों को जन्म देने वाली माताओं को रेडक्रास के सदस्यों ने फल और मेडिकल किट दीं | इसके बाद जिला अस्पताल में 11 लोगों ने रक्तदान भी किया | मनीष अग्रवाल और रामराजा निरंजन ने जिलाधिकारी के समक्ष रेडक्रास की नयी सदस्यता ली | अमन रायल के मालिक अखलाख ने जिला जेल में वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की , मदर्स डे पर जिलाधिकारी ने शशि सोमेन्द्र , डॉ ममता स्वर्णकार ,गरिमा पाठक , पूजा सेंगर और श्रीमती उस्मानी को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया |
अलीम सर , रोहित विनायक , पी सी इटोदिया , कमलेश वर्मा , डॉ रेहान सिद्दीकी , महावीर तर्सौलिया , संजय गुप्ता , संतोष गुप्ता , राम शरण जाटव , अखिलेश रूसिया, राजीव नारायण मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे | अंत में डॉ नरेश वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया |








Leave a comment