गहोई वैश्य धर्मशाला में बने मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

उरई। गहोई  वैश्य धर्मशाला में बने राधारमण मंदिर में राधाकृष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य शोभा यात्रा में मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री अमिता चपरा एवं माधवगढ़ कौशिक,  विधायक मूलचंद निरंजन , पूर्व विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन,  पूर्व जिला अध्यक्ष उदयन पालीवाल, नागेन्द्र गुप्ता सहित गहोई समाज के तमाम  पुरुष व महिलाएं कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। 

 गहोई सेवा मंडल के तत्वावधान में श्री श्री 1008 महंत कमल नयन दास जी के सानिध्य में श्री राधारमण मंदिर में भगवान राधा कृष्ण की स्थापना हुई  | कार्यक्रम को सफल बनाने में  समाज के लोगो का योगदान  रहा। गहोई सेवा मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र कंथरिया टोनी और मंत्री सुरेश मिसुरहा राजू , व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ दिलीप सेठ और  इंजीनियर अजय इटोरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया । बताया कि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री अमिता चपरा  सहित अखिल भारतीय गहोई महासभा के राष्ट्रीय  महामंत्री आलोक टिकरिया भी रहे। प्राण प्रतिष्ठा एवं शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण महंत सिद्धराम दास महाराज, शारदा प्रसाद,श्याम शरण महंत बैरागढ़ धाम भी रहे | गहोई सेवा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अमित कुरेले , सुनील मेहत , विवेक नगरिया,  इंजीनियर रामकुमार ,  अनिल सेठ,  बृजमोहन पिपरसानिया,  संतोष कुमार सोनी , नरेंद्र कुमार , राजकुमार स्वामी , श्रीप्रकाश कंथारिया,  सुनील सोनी , बलवीर दिया महावीर,  समरसेठ,  मनोज विश्वरी , प्रमोद पिपरसानिया , अनूप , पंकज कसाव , विजय सेठ , ललित कुमार , अजय कुमार , राजा रवि कांत मेहता ,  पवन कुमार नगरिया , पवन निछोला , मनीष चिरौलिया ,  राहुल सुहानी,  हरविंदर तरसोलिया , रामकिशोर खेड़ा , अखिल सोनी , प्रगति गहोई , आशीष सेठ , गहोई महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुविधा ईटोरिया , महामंत्री अलका कटहल,  सुधा रखोलिया ,  नव युवक मंडल के अध्यक्ष आकाश भाई,  आशीष रेजा आदि  लोग उपस्थित थे |

Leave a comment