उरई | शुक्रवार को कालपी तहसील के ग्राम पंचायत चुर्खी में दिव्यांग जनों के लिए क्रॉस डिसेबिलिटी प्रशिक्षण आयोजित किया गया | एक दिवसीय इस प्रशिक्षण का संयोजन (एन. सी. पी. ई. डी. पी.) फैलो जाविद खान ने किया | जावेद खान ने बताया कि दिव्यांग जनों के लिए रोजगार संवर्धन हेतु राष्ट्रीय केंद्र (एन सी पी ई डी पी) कार्यक्रम संचालित कर रहा है | यह एक क्रॉस-विकलांगता, गैर-लाभकारी संगठन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार, उद्योग, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और स्वैच्छिक क्षेत्र के बीच इंटरफेस के रूप में काम कर रहा है।
प्रशिक्षण में 35 दिव्यांग जनों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण शिविर में दिव्यांगों को श्रेणीबद्ध कर उनका डाटा तैयार करने , उनके प्रमाण पत्र बनवाने और उन्हें उनके बारे में चलाए जा रहीं सरकारी योजनाओं से अवगत गया | साथ ही सरकारी नौकरियों में उनके समायोजन और स्वरोजगार के बारे में सहायता की जानकारी दी गई | इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि और समाजसेवी रामलखन , रामसिंह, उमेंद्र सिंह , सोनेलाल ,राम अवतार जगपाल, माता प्रसाद ,राममूरत लाल सिंह, शशिकांत ,लल्लू , श्रीपाल, राजेश ,रामपाल, सुभाष चंद्र, जितेंद्र ,धर्मेंद्र ,रामदास आदि प्रमुख रहे।








Leave a comment