कोंच (जालौन) कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन रॉयल गार्डन में सुबह 11 बजे से सम्पन्न हुआ।  कोंच फ़िल्म फेस्टिवल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता मे संस्थापक संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के आयोजन के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है।

आनन्दी गुरुकुल एक्टिंग अकादमी की कर्ता धर्ता दीपाली आतिश सोसे एवं आतिश सोसे ने प्रेसवार्ता में फ़िल्म फेस्टिवल से जुड़े 10 बच्चो को गोद लेने की घोषणा पर बताया कि आनंदी गुरुकुल अकादमी द्वारा फ़िल्म फेस्टिवल से जुड़े 10 बच्चो को अकादमी गोद लेकर एक्टिंग का प्रशिक्षण देगी । गोद लेने वाले बच्चों की पात्रता में यह अहम रहेगा कि बच्चे में सीखने की ललक हो। 

उन्होंने बताया कि गोद लिए गए बच्चों को यदि उनके अभिभावक अकादमी भेजने की सहमति देते हैं तो बच्चों को अकादमी रखा जा सकता है। किसी परिस्थिति में गोद लिया गया बच्चा अकादमी में नहीं जा पाता तो उसे ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रेसवार्ता के अवसर पर महाराष्ट्र से आये लगभग 1 दर्जन बाल अभिनेता/अभिनेत्रियों ने अपना परफॉर्मेंस किया।

Leave a comment