उरई । पूर्व पालिका अध्यक्ष के आवास पर नगर की हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों की महिलाओं ने पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, जलील सेठ कैलाश प्रजापति, सरदार तेजिंदर सिंह, सरदार रंजीत सिंह, सहित कई समाजसेवियों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इनका कहना है कि आज इन भाईयों को राखी बांधकर उनको बहुत अच्छा लगा इन महिलाओं ने पूरे रीति रिवाज से राखी बांधी और उनकी आरती उतारी तथा उनसे अपनी रक्षा तथा सामाजिक कार्य कर लोगों की मदद, का वचन लिया। राखी बंधवाने के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि बहनों ने राखी बांध कर हम भाइयों का मान बढ़ाया है। इस मौके पर बहनों में सिस्टर प्रवीना, सिस्टर वर्जिनिया, सिस्टर राफ़ायल, सिस्टर मारिया, सिस्टर यूजिन, करिश्मा मंसूरी, अल्फिया, सिंबल, रागिनी, प्रगति, उन्नति प्रजापति, रानी परिहार, साहिबा, यशोधरा चौधरी, शाहीन मंसूरी, अंकिता चौधरी, ने कहा कि बहनों के लिए यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का वचन लिया था उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए रक्षाबंधन का पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी ने आरती सजाकर माथे पर अक्षत, द्रव्य व गुलाल का टीका लगाकर आरती उतारी तथा भाईयों के हाथ को राखी से दमका दिया। वही भाई को अपने हाथ से मिठाई खिलाकर उनके आने वाले दिनों में मिठास भर दी, तो भाई भी उन्हें गिफ्ट देकर या फिर रुपए थमाकर उनके रक्षा का वचन भी दिया। इस दौरान अब्दुल जलील, कैलाश प्रजापति, सरदार तेजिंदर सिंह, सरदार रंजीत सिंह, सादाब मौनी, विजय सिंह, विक्की परिहार, माशूक अली, आशु हाफिज उपस्थित रहे।

Leave a comment