
माधौगढ़- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश की 75वीं आजादी की वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें आम आदमी से लेकर सरकारी कर्मचारी आजादी का 75वां महोत्सव जुनून के साथ मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव में पुलिस बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में और इंस्पेक्टर विमलेश कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में थाना परिसर में ससम्मान झंडारोहण किया गया तथा आवासीय परिसरों,बाउंड्री वाल,बैरक कार्यालय,क्रीडा स्थल आदि जगहों पर झंडा लगाए गए। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर थाना माधौगढ़ पुलिस द्वारा लगातार देशभक्ति के गाने बजा कर आम लोगों के मध्य राष्ट्रभक्ति का जज्बा पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस कप्तान रवि कुमार ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोतवाली में आमजन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि भारत माता को आजादी हजारों देश भक्त बलिदानियों के कारण मिली हुई है। तिरंगा की शान के लिए आज भी लोग प्राण न्यौछावर कर सकते हैं। यही जज़्बा आंतरिक सुरक्षा में लगी पुलिस का भी है। पुलिस ने कोरोना कॉल में सकारात्मक भूमिका निभाई है। जिसके सुखद परिणाम समाज से निकल कर आये और सभी त्योहार सकुशल समाजिक सौहार्द के साथ मनाये जा रहे हैं। पुलिस आमजन को सुरक्षा और न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है तो अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए भी अभियान चलाए हैं। जिसके कारण जिले में आज अपराध और अपराधी दोनों पर लगाम लगी हुई है। पुलिस कप्तान ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। वहीं सीओ डॉ देवेंद्र कुमार ने आजादी के इस अमृत महोत्सव को और कैसे अच्छा बनाया जाए? इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे,जिस पर सुरपतिपुरा स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई। इसके अलावा पूरे नगर में पुलिस तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों के अंदर जोश पैदा करने का काम करेगी। इस दौरान अतिरिक्त निरीक्षक ओपी सिंह,एसएसआई गोकुल सिंह,एसआई धीरेंद्र पटेरिया,एसआई सोनू श्रीवास्तव, एसआई पीसी चौहान,एसआई जितेंद्र कुमार,राघवेन्द्र व्यास,व्यापार मंडल से प्रिन्स द्विवेदी,अंकित कस्तवर,महेश सिंह,शत्रुघ्न सेंगर सहित क्षेत्र के प्रधान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







Leave a comment