जालौन-उरई। ग्राम सहाव और जीपुरा में मवेशियों में लंपी के लक्षण सामने आने से ग्रामीण बेचैन हैं। उधर शासन के कड़े निर्देशों के इतर प्रशासन की इच्छा शक्ति इसकी रोकथाम के नाम पर कुंद नजर आ रही है।
जीपुरा के निवासियों अमित तिवारी, भूरे प्रजापति, विनोद दोहरे, गंभीर सिंह और अशोक कुमार आदि ने लंपी के कारण गांव में मवेशियों में महामारी के मंडराते खतरे की आशंका जाहिर की। उधर पंचायत सचिव को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि मवेशियों मालिकों को खुद इसकी चिंता करनी पड़ेगी। पशु चिकित्सा विभाग की टीम बुलाने की बात पर उन्होंने हाथ खड़े कर दिये। कहा कि पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि मवेशी पालक खुद उनसे संपर्क करके दवा लिखवा ले जायें और बाजार से खरीदकर अपने मवेशियों का इलाज करें उनके पास कोई दवा नहीं है। प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में भारी निराशा है।








Leave a comment