जिले के बड़े राजनीतिक सामाजिक जलसे का रूप बना गंगाचरण राजपूत का जन्मदिन

उरई | शनिवार को पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत का जन्म दिन जिले के बड़े राजनीतिक सामाजिक जलसे का निमित्त बन गया | हर दल, हर संगठन और हर वर्ग के उनके मित्र आतुर भाव से उन्हें शुभ कामनाएं देने पहुंचे | सभा भी हुई जिसमें लोगों ने खुल कर उनके जुझारुपन का बखान किया | अपने प्रति लोगों के इस  निष्कपट प्रेम को देख कर  गंगाचरणजी अभिभूत नजर आये | उन्होंने भावुक हृदय से सभी स्नेहीजनों का आभार जताया |      

मोदी , योगी के राज में बुंदेलखंड राज्य की घोषणा का भरोसा जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे डिफेंस कॉरिडोर ,   प्राचीन किलों के जीर्णोद्धार  , तालाबों,  मंदिंरो के जीर्णोद्धार एवं बुंदेलखंड के विकास के लिए बहुत  विकास कार्य कराए हैं | इसके लिए उन्हे बुंदेलखंड की जनता की ओर  से बहुत बहुत बधाई |  लेकिन बुंदेली संस्कृति की रक्षा के लिए अब   बुंदेलखंड राज्य बनाया जाना बहुत जरुरी है | बुंदेलखंड की जनता की यही आपसे हार्दिक अपेक्षा है |  यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कही |

 वे आज उरई स्थित  अपने आवास बम्हौरी हाउस में  अपने 65 वे जन्म दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे | श्री राजपूत ने कहा वे अपना शेष बचा जीवन बुंदेलखंड राज्य के लिए ही लगाएंगे | 

इस अवसर पर उन्होने सपा के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की | उनके जन्म दिवस समारोह में सपा के  बुजुर्ग नेता इन्द्रजीत सिंह यादव,  भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ,  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू ,  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन,   भाजपा जिला महामंत्री  दिलीप दुबे ,  जगदीश तिवारी , लोकतंत्र सेनानी समित के प्रदेश अध्यक्ष  राजाराम व्यास,  भगवानदास राजपूत , वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा , गिरजाचरण राजपूत, विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत , अखिल राजपूत , समाजवादी चिंतक अशोक गुप्ता महाबली,   उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री  डा दिलीप सेठ  , सीमा कुशवाहा,  अवध शर्मा बब्बा , करन सिंह परासन  , नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा , भगवानदास राजपूत ,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक, सुरदीप सिंह , जिला पंचायत

स्दस्य रोशनी वर्मा   पनवाडी ,  संदीप राजपूत  ब्लाक प्रमुख जैतपुरा ,   जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सेंगर , जिला पंचायत सदस्य कैलाश राजपूत , भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पिछडा वर्ग के अध्यक्ष मनोज राजपूत , भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय,  प्रलुव्य निरंजन, अर्जुन राजपूत,  करन सिंह राजपूत,  देवेन्द्र यादव ,  डीजीसी फौजदारी लखन निरंजन आदि ने विचार व्यक्त किए |  इस कार्यक्रम काआयोजन  श्री राजपूत के भाई गिरजा चरण राजपूत ,उनके पुत्र  व विधायक बृजभूषण राजपूत और अखिल राजपूत ने किया | कार्यक्रम का संचालन  दिनेश  |गौर और किशोरी शरण राजपूत बापू ने किया | इस अवसर पर बुजुर्गों और राजपूत जी के संघर्ष के तीन दर्जन से अधिक साथियों का शाल पहना कर स्वागत किया गया |

Leave a comment