जालौन-उरई । गांव में स्थित परचून की दुकान में अचानक आग धधक उठी । अग्निकांड में दुकान में रखा लगभग 20 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया । पीड़िता ने आग लगने की सूचना कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती निवासी अनीता पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी गांव में घर के बाहर ही परचून की दुकान है। बुधवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर के अंदर चली गई। तभी रात में किसी समय अचानक दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलने लगा। धुंए के चलते उनकी आंख खुली तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है। उन्होंने जागकर परिजनों को जगाया और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन जब तक आग को बुझाया जाता तब तक दुकान में रखा लगभग 20 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़िता ने शक व्यक्त करते हुए बताया कि शायद किसी ने उनकी दुकान में जांन बूझकर आग लगाई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।





Leave a comment