बाइक की टक्कर से वृद्ध मजदूर की अकाल मौत

जालौन-उरई । बाइक की टक्कर से लकडियां काटकर आ रहा वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया । बाद में सीएचसी में इलाज के दौरान उन्होंने प्राण गँवा दिए । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी जोधा सिंह (60) पुत्र रामप्रसाद दोहरे बुधवार की दोपहर अकोढी के पास लगे पेड़ों से लकड़ी काटने के लिए गए थे। देर शाम लकड़ी काटकर वे  उसका गट्ठर लेकर पैदल ही वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में पेट्रोल टेंक के पीछे से आ रहे बाइक ने  अनियंत्रित होकर उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे लोग उन्हें सीएचसी लेकर आए। जहां उन्हेअस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड दिया। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें, मृतक की पत्नी गुड्डी का  लगभग 18 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। मृतक के एक पुत्र उमेश व पुत्री उर्मिला है जिनकी शादी हो चुकी है।

Leave a comment