जालौन-उरई । संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली वाली शिकायतों का गुण दोष के आधार पर मौके पर जांच के लिए जाकर एक सप्ताह में निस्तारण करा दें।साथ ही जांच की भी शिकायत कर्ता को दें और निस्तारण आख्या कार्यालय में जमा कराएं। यह निर्देश एसडीएम सना अख्तर ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद अधीनस्थों को दिए।
एसडीएम सना अख्तर की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों की संख्या कम रही। संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र 28 फरियादियों ने ही अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें राजस्व विभाग की सर्वाधिक 12 शिकायतें पंजीकृत हुई। इसके अलावा विकास विभाग की 7, पुलिस विभाग 6, नगर पालिका 3, पूर्ति, मंडी, कृषि व सिंचाई विभाग की 1-1 शिकायत पंजीकृत हुई। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों को सुनने के बाद एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्देश देकर कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका निस्तारण करें। निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को देकर निस्तारण आख्या कार्यालय में भी जमा कराएं। इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ता, बीडीओ संदीप यादव, एसडी ओ बिजली कौशलेंद्र सिंह, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, बीईओ अमर सिंह, डॉ. राजीव दुबे, नगर पालिका एलआई चंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।








Leave a comment