जालौन-उरई । लेन देन के विवाद में पति पत्नी ने मिलकर दो युवकों के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एदलपुर निवासी हिम्मत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह व उनका भाई मजदूरी का काम करते हैं। वह व उसका भाई सोमवार की सुबह गांव में एक जगह काम के लिए गए थे। जहां सुशील व उनकी पत्नी मिल गए। दोनों का उनकी चाची से लेन देन को लेकर विवाद था। जिसे लेकर वह उनके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने कहा कि वह उनके साथ क्यों विवाद कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं तो नाराज होकर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। भाई ने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। जब आसपास के लोग वहां आए तो जान से मारने की धमकी देकर दोनों वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Leave a comment