
उरई। गुरूनानक जी के 554वे प्रकाशोत्सव पर राठ रोड स्थित गुरूद्वारे में शबद कीर्तन आयोजित किया गया। पूरे दिन श्रृद्धालु गुरू ग्रंथ साहब का पाठ गाते और सुनते रहे। इस अवसर पर गोष्ठी भी हुई। प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियां जुटी।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह भी इस उपलक्ष्य में गुरूद्वारे में मत्था टेकने पहुंची। गुरूद्वारे के ग्रंन्थि सरदार आज्ञा सिंह की पत्नी ने शाल उढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा को सरदार आज्ञा सिंह ने कृपाणु भेंट किया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी और पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय चैधरी को भी सम्मानित किया गया। श्रृद्धालुओं ने गुरूद्वारे में लंगर भी छका।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा गुरूनानक देव मानवता के प्रचारक थे। आज अशांति और तनाव के दौर में उनके उपदेश अत्यंत प्रासंगिक हैं जिससे सुखमय समाज का वास्तविक रूप से निर्माण हो सकता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरदार हरदयाल सिंह, सुरजीत सिंह, आज्ञा सिंह, नरेन्द्र जीत सिंह, तरनजीत सिंह, चरण जीत सिंह, रंजीत सिंह, हरदीप सिंह, नमन, मंजीत सिंह विक्कू, हिम्मत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अमरपाल सिंह, संदीप सिंह, हरभजन सिंह, हर्ष भसीन, लक्ष्मण बबानी, पुरूषोत्तम ंिसंह, राहुल सिंह, हरजीत सिंह एडवोकेट, महिलाओं में परमवीर कौर नारंग, गुरजीत कौर, शोभा दीदी, भाग्या दीदी, श्रीमती प्रिया मित्तल ने मुख्य रूप से सेवादारी में भागीदारी निभायी।







Leave a comment