यातायात माह के उपलक्ष्य में एल्ड्रिच में चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित


उरई। यातायात माह के तहत मंगलवार को स्कूल जागरूकता अभियान के क्रम में बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं वाद विवाद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरूनानक जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी संजय सिंह एवं विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया ने गुरूनानक जी के जीवन से सीख लेकर अपनी कार्यशैली बदलने को कहा। यातायात प्रभारी रामप्रसाद राव पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में 275 बच्चों ने भाग लिया जबकि वाद विवाद प्रतियोगिता में 110 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम 20 छात्रों को 30 नवम्बर को होने वाले समापन समारोह में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सम्मानित करेंगे। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डे ने बच्चों से यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने को कहा। उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने भी बच्चों को इस बारे में नसीहत दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a comment