छुट्टा घूम रहे गौवंश की परेशानी से लोगो को मिलेगी निजात, डीएम के कटिबद्ध प्रयास ला रहे रंग  


उरई। शहर में निराश्रित गौवंश के विचरण से लोगो को हो रही परेशानी से अब मिलेगा छुटकारा। जिलाधिकारी चांदनी सिंह इसके लिये कटिबद्ध होकर प्रयास में जुटी हैं।
उन्होने बताया कि इकलास पुरा रोड, जीआईसी व रेलवे स्टेशन के पास जमीन देखी गयी है जहां निराश्रित घूम रहे गौवंशो को लाकर सुरक्षा और सम्मान के साथ रखा जा सके।
उन्होने स्मरण दिलाया कि गौ संरक्षण समिति बनायी गयी है। वह इस अभियान में प्रभारी कार्यवाही करेगी। वैसे तात्कालिक तौर पर छुट्टा घूम रहे गौवंश को संरक्षित रखने के लिये अस्थाई गौशाला बनाई जा रही है। अभियान में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेन्द्र मौर्य अधिशाषी अधिकारी विमलापति आदि मौजूद रहे।  

Leave a comment