वृद्धा आश्रम के 34 बुजुर्गो की टोली को तिलक और फूलमाला पहनाकर रवाना करने खुद पहुंची जिलाधिकारी, अपनों के तिरस्कार से दुखी बुजुर्गो को जिले के सर्वोच्च अधिकारी से मिला ऐसा स्नेह तो भीगी उनकी आंखें


उरई। वृद्धा आश्रम में जिन्दगी के आखिरी दिन गुजार रहे 34 बुजुर्गो की टोली को बस से चित्रकूट की तीर्थयात्रा के लिये रवाना करने जिलाधिकारी चांदनी सिंह स्वयं पहुची। उन्होने प्रत्येक बुजुर्ग को तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर रवाना किया। अपनो से उपेक्षित कर दिये गये बुजुर्गो को जब जिले की सर्वोच्च अधिकारी से यह सम्मान और स्नेह मिला तो भावातिरेक में उनकी आंखों से आसू निकल पडे़।
जिलाधिकारी ने बुजुर्गो के लिये बस में समाज कल्याण अधिकारी, दो डॉक्टरो और होमगार्ड की व्यवस्था भी उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिये की है। उन्होने बुजुर्गो को आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे अधिकारियों से सम्पर्क करेगें तो उनकी पूरी मदद की। जिलाधिकारी ने बुजुर्गाे की मंगलमय होने की कामना की। उन्हे भरोसा दिलाया कि वे उनकी हर वक्त व्यक्तिगत रूप से किसी भी मदद के लिये तत्पर रहेगी। जिलाधिकारी के व्यवहार से बुजुर्ग उत्साहित बेहद प्रसन्न दिखे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी और एआरटीओ सौरभ कुमार भी मौजूद थे।  

Leave a comment