स्टेशन रोड पर कोचिंग छूटने के समय पुलिस की बड़ी चौकसी से शरारतियों के हौंसले पस्त

उरई। एस पी के निर्देश पर स्टेशन रोड पर संचालित कोचिंग सेंटरों के आस पास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है | शुक्रवार को साथ साथ महिला पुलिस की टीम भी बराबर गश्त करती रही | पुलिस की लगातार टोकाटाकी से शरारती लड़कों के हौंसले पस्त हो गए |

स्टेशन रोड पर शरारती लड़कों की अराजकता चरम सीमा पर पहुंच गयी थी | लड़के बाइक से  खतरनाक स्टंटबाजी  करते थे | लड़कों के गुटों में लड़कियों के पीछे आये दिन मारपीट होती थी | कोचिंग पढ़ने आने वाली लडकियों और उनके अभिभावकों में दहशत बढ़ गयी थी |

    पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को जब शिकायतें मिलीं तो उन्होंने शरारती लड़कों पर योजनाबद्ध ढंग से शिकंजा कसा | चार दिनों से राजेन्द्र नगर चौकी इंचार्ज और हल्का इंचार्ज पूरे लाव लश्कर के साथ कोचिंग छूटने के समय स्टेशन रोड पर मोर्चा  सम्हाल रहे हैं | आज महिला पुलिस भी मैदान में आ डटी | शरारतियों की डांट डपट हुई , बाइक खडी करा ली गयी | पुलिस की सख्ती देख लड़कों की सारी नक्शेबाजी हवा हो गयी |  

एसपी रवि कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर पुलिसकर्मी चेकिंग करेगे। जो भी झगड़ा या स्टंटबाजी करता पाया गया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment