उरई। महिला के साथ छेड़खानी का आरोप सामने आने पर खाकी को कंकित करने वाले सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कडा एक्शन लिया | उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उसे जेल भिजवा दिया |
बताया गया है कि सिपाही शहर के जिस मोहल्ले में रहता है वहीं पड़ोस में पीडिता रहती है | घटना गुरुवार की है जब महिला को शराब के नशे में धुत सिपाही ने घर में अकेला देखा तो उसकी शैतानी भावनाएं जाग गयी और गलत इरादे से वह महिला पर झपट पडा | जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया तो उसने महिला की पिटाई कर डाली | एस पी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित सिपाही को जेल भेज दिया।



Leave a comment