उरई । ट्रैक्टर से कुचले जाने के बाद बाइक से जा रहे 2 चचेरे भाइयों में से एक ने दम तोड़ दिया | सबसे दुखद पक्ष यह है कि मृत युवक राम नरेश (22 वर्ष ) अपने माता पिटा के पांच पुत्रों में सबसे छोटा होने के कारण घर भर का लाडला था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी अनहोनी मौत से परिजनों पर क्या गुजर रही होगी |
कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलमगीर निवासी शिवदयाल का पुत्र उक्त रामनरेश अपने चचेरे भाई रामकुमार के साथ गुरुवार को बाइक से मेला देखकर घर आ रहे थे। जब उनकी बाइक अकबरपुर इटौरा दादूपुर मार्ग पर पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठा रामनरेश उछलकर दूर जा गिरा। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां रामनरेश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले चालक की तलाश कर रही है।




Leave a comment