उरई । एट कस्बे में परिजन जब खेत से काम करके लौटे तो बहू को कमरे के अन्दर फांसी पर झूलते देख उनके होश उड़ गए | उधर सूचना मिलने के बाद बहू के मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है |
मृतका संगीता (26 वर्ष )किसान सीताशरण की पत्नी थी । सरसरी तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था लेकिन अगर यह अनुमान ठीक हो तो भी जाहिर है कि घर के लोगों से कलह के चलते ही उसने यह कदम उठाया होगा | इसी कारण एट पुलिस ने संगीता के पिता पप्पू निवासी विनौरा वैदय थाना चुर्खी की तहरीर पर पति सीताशरण के खिलाफ दहेज उत्पीडन गैर इरादतन हत्या का मामला कायम कर लिया है |



Leave a comment