कालपी-उरई |  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवलपुरा में मेले के समीप हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 9 लोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवलपुरा में मेले का आयोजन चल रहा था। मेले के समीप हार-जीत की बाज़ी लगा कर जुये का फड़ चलने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह व एडीशनल इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी करके 9 जुआरियों को दबोच लिया। जुये के अड्डे से 75 हजार की नकदी बरामद हुई ।

पकड़े गये कथित जुआरियों में  रमेश अहिरवार, चन्द्रशेखर कुमार, आनन्द सिंह परमार, टीपू,साकेत सिंह जादौन, मनोज कुमार पुत्र रायबहादुर बैरी, मानवेन्द्र सिंह पुत्र तुलसी निवासी बैरई, भगतसिंह, साधू सिंह के खिलाफ 13 जी एक्ट का मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया गया  है। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जुआरियों तथा सटोरियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Leave a comment