जालौन-उरई । बाल दिवस के मौके पर नगर के कन्हैयालाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्टॉल लगाए। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों से आइटम खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया।
बाल दिवस के अवसर पर नगर के कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस बाल मेले में स्कूली बच्चों ने चाट बताशा, चाऊमीन, बर्गर, समोसे, फल, कोल्डड्रिंक्स, गेम्स आदि के स्टाल लगाए। जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया । स्कूल के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग डायरेक्टर खुशबू अग्रवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जोड़कर आत्मनिर्भर कैसे बन सकते हैं उसके लिए जागरूक किया जाए। विद्यालय के प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल ने बच्चों की तारीफ की। इस मौके पर विपुल अग्रवाल, आशीष चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या संगीता तिवारी, सुनील त्रिपाठी, ईशा सेंगर, विपिन सेंगर, पवन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।






Leave a comment