जालौन-उरई । एमएल कांवेंट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। 

उरई रोड स्थित एमएल कांवेंट स्कूल में बाल दिवस बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया। वहीं, अध्यापकों ने बच्चों को जवाहरलाल नेहरू की जीवनी बताई। विद्यालय में बच्चों के बीच दौड़, लंबी कूद, खो खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अलावा छात्रों ने अपनी रूचि के अनुसार डांस, गायन, हास्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनों का मनमोह लिया। प्रधानाचार्य जयंत घोषाल ने कहा कि नेहरूजी बच्चों को बहुत प्यार करते थे। उन्हीं के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बच्चे भी अपने उद्देश्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ते रहें। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को जलपान व स्वल्पाहार कराया।

Leave a comment