जालौन-उरई । आमने सामने बाइक की भिडंत में चार युवक घायल हुए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर 3 युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हदरूख निवासी रितिक, छोटू व बादल जूता बदलने के लिए मंगलवार की दोपहर जालौन आ रहे थे। वहीं, गधेला निवासी अभयराज सिंह अपनी बाइक से जालौन से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी जगनेवा पुल के पास कट पर बाइकों के आमने सामने आ जाने से उनमें  जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पड़े चारों युवकों को कोतवाली पहुंचाया। जहां बादल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। वहीं, गंभीर रूप से घायल अभयराज, रितिक व छोटू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया |

Leave a comment