सिरसाकलार-उरई | न्यायपंचायत स्तर पर 5 स्कूलों के चयनित छात्रों के बीच निपुण भारत परीक्षा कराई गयी | निपुण भारत की न्याय पंचायत स्तरीय निपुण भारत अंतिम परीक्षा के लिए 15 छात्रों को चुना गया था जिनमें 14 ही परीक्षा देने आये ।
बता दें कि गुरुवार को निपुण भारत के लिए चयनित छात्रों की एनपीआरसी स्तर पर परीक्षा कराई गयी जिसमें 5 स्कूलों के छात्र पहुँचे | पीएस जहटौली- पीएस खरका कम्पोजिट , दोनापुर सिरसाकलार कम्पोजिट , सिरसाकलार केपीएस के छात्र प्रतिभागी थे | इन 15 छात्रों में 1 छात्र ने परीक्षा नहीं दी |
परीक्षा केंद्र में नोडल अधिकारी कृष्णबीर सिंह अवर अभियंता ने सेंटर चेक किया| लिखित के अलावा मौखिक परीक्षा भी ली गयी ।
एनपीआरसी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायपंचायत सिरसा कलार में कुल 5 सेंटर बने थे सिरसा कलार कम्पोजिट, पण्डितपुर कम्पोजिट, पुरवा तरसौर कम्पोजिट, छानी अहीर कम्पोजिट, जयसिंहपुर पीएस |






Leave a comment