उरई | नवीन गल्ला मंडी में शुक्रवार को अभियान चला कर सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्यके नेतृत्व में एआरटीओ प्रशासन सौरभ कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार पांडे ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ट्रैक्टर ट्रॉली वाहनों में जीवन रक्षक रिफ्लेक्टर लगवाए । आगामी सर्दी के मौसम के दृष्टिगत यातायात माह के अंतर्गत इसी तरह जिले की अन्य सभी मंडी समितियों में भी जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली से आने वाले किसानों को जागरूक करते हुए कहा गया कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग कृषि कार्यों के लिए किया जाए। ट्रैक्टर ट्राली पर सवारियां बैठाने में हो रहे हादसों के बाद जो स्तिथि सामने आई है उसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का सवार वाहन के रुप में उपयोग न होने देने के लिए शासन बेहद गंभीर है । यह भी कहा गया कि अधिकांश वाहन दुर्घटनाओं का कारण नियमों की अवहेलना होता है। इसलिए नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इस मौके पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ यातायात संकेतों के बारे में बताया गया ।






Leave a comment