रामपुरा- उरई। स्थानीय थाने में बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस झण्डा दिवस मनाते हुये परेड आयोजित हुयी और विभाग के फ्लैग को सलामी दी गयी।
उत्तर प्रदेश पुलिस झण्डा दिवस के इतिहास के बारे में बताना होगा कि 1952 में आज ही के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के हर पहलू के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश पुलिस के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण इसे अलग से फ्लैग प्रदान किया था । यह सम्मान प्राप्त करने वाला किसी राज्य का उत्तर प्रदेश पुलिस पहला पुलिस बल था। इसलिये तभी से उत्तर प्रदेश पुलिस हर वर्ष 23 नवम्बर को अपना झण्डा दिवस गर्व और सम्मान के साथ मनाती आ रही है।
इस वर्ष गत 1 नवम्बर को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया था जिसे आज परेड के समय थाना के सभी रैंक के पुलिस कर्मियों ने धारण किया और अपने झण्डे को सलामी दी । इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह वैस ने पुलिस महानिदेशक का संदेश पढकर सुनाया जिसमें पुलिस को शान्ति प्रिय जनता के साथ बेहतर और प्रगाढ सम्बन्ध बनाने की नसीहत दी गयी है।








Leave a comment