पूर्व प्रधान के घर से एक माह पहले चोरी करने वाला नौकर आटा पुलिस की सक्रियता से गिरफ्तार , माल भी बरामद


उरई। आटा थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान के घर उनका  नौकर  जेवर और चांदी की सिल्ली पार करके चम्पत हो गया था । आटा पुलिस की सक्रियता से एक माह बाद उसे मय माल के दबोच लिया गया।
      आटा थाने के करमचन्दपुर में पूर्व प्रधान योगेन्द्र यादव के घर रहने वाला उनका नौकर लगभग एक माह पूर्व एक दिन चांदी की सिल्ली और घर के जेवरात तड ले गया और छुटटी लेकर गायब हो गया तब योगेन्द्र यादव को चोरी का पता चला। उन्होने नौकर से फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया था जिससे बात नहीं हो सकी । आखिर वे आटा थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गौतम की शरण में पहुंचे। पहले तो प्रभारी निरीक्षक ने भी फोन से ही उसे ट्रेस करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी। कई दिनों तक उसका फोन स्विच ऑफ ही मिलता रहा । बाद में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गौतम ने अन्य तरीके से सुरागरशी की तो वह उनके हत्थे चढ गया । उन्होंने उप निरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्र व आरक्षी अश्वनी , अजय चौहान और समझावन के साथ उसे स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास दबोच लिया।
      आरोपी थाना समथर जनपद झांसी के साकिन गांव का निवासी श्यामसुन्दर बताया गया है जो फिलहाल उरई में आफीसर्स कालौनी में रह रहा था । उसकी निशानदेही पर चोरी की गयी दो किलो 70 ग्राम की चांदी की सिल्ली व जेवर भी बरामद हो गये हैं । इस सफलता के लिये पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आटा के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गौतम और उनकी टीम की पीठ थपथपायी है। 

Leave a comment