उरई |  पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को  देर रात कोटरा थाना क्षेत्र में छिरावली के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा  मारा जिसमें छिरावली गांव निवासी शिवशंकर, मुकेश, मंगल सिंह, दशरथ, काशीराम, सतीचरन, धुरट गांव निवासी रामबहादुर सिंह, अजीत कुमार, मुलायम सिंह, भरसूड़ा गांव निवासी लालबहादुर, जखौली गांव निवासी अमित कुमार, विरासनी गांव निवासी रमेंश सिंह को रँगे हाथों पकड़ लिया | जुआ के फड़ व जुआरियों की तलाशी में 50 हजार रुपये बरामद किए गए ।

उरई। डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी खुर्द गांव निवासी राधेश्याम ने थाना पुलिस को बताया कि ३० नवंबर को गांव निवासी छोटे राजपाल ने उसके साथ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि २९ नवंबर की रात पालिका गेट के सामने राठ रोड निवासी उदयराज व चार अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a comment