उरई | शादी में घर के लोगों के बाहर गए होने के दौरान चोर ताला तोड़ कर सूने घर में घुस गए और सवा लाख की नकदी सहित तीन लाख का सामान पार कर ले गए | सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुँची लेकिन अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है |

घटना एट थाने के सतोह गाँव की है | अनवर बुधवार को पूरा परिवार ले कर भांजे की शादी में शामिल होने उरई चले गए थे | इसी दौरान किसी भेदिये ने चोरी करा दी | चोर अनवर के मकान का ताला तोड़ कर भीतर दाखिल हो गए |  उन्होंने कमरों में रखे बक्से और अलमारियों के लाक तोड़ कर सवा लाख की नकदी और सोने , चांदी के कुछ जेवर और कपडे चुरा लिए | गुरुवार को सुबह जब परिवार लौटा तब अनवर को  चोरी का पता चला | एट के प्रभारी निरीक्षक रूप कृष्ण त्रिपाठी ने कहा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफ़ाश हो जाएगा |  

Leave a comment