उरई | शहर में चुर्खी बाई पास की बस्ती में भवन निर्माण कारीगर ने बीती रात घर के कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली | न तो उनके परिवार में तनाव का कोई कारण था जिससे वे ऐसे परेशान हों कि उनके द्वारा खुदकुशी के लिए सोचने का अनुमान किया जा सके और न ही उनपर कर्ज जैसा कोई संकट था फिर उन्होंने जिन्दगी से पलायन का फैसला क्यों कर लिया घर वाले भी इसे अपनी समझ के परे कह रहे हैं |
मृतक 42 वर्षीय बलवान सिंह के 2 पुत्र और एक पुत्री है | एक बेटे ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद पिताजी अपने कमरे में सोने चले गए थे | रात में जब वह लघुशंका के लिए उठा तो पिताजी को फांसी पर झूलता देख उसके होश उड गए | सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और उसने उनका शव सील करवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया |







Leave a comment