उरई । गमी में शामिल होने जा रहे बिजली विभाग के ओपरेटर और पूर्व सैनिक की बाइक डकोर के पुल से गुजरते समय बाइक बहक कर नहर में जा गिरे | गोताखोरों के तलाशने के
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ईगुई गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह राजावत (५०) शहर के मोहल्ला सुशील नगर में पिछले कई वर्षों से मकान बना कर रह रहे थे। वर्तमान में बिजली विभाग में आपरेटर के पद पर कुसमिलिया गांव में तैनात थे। रविवार को वह उरई आए थे और सोमवार की सुबह सात बजे वह डकोर लाइनमैन रमेश के पिता की मौत पर शोक जताने जा रहे थे। जब उनकी बाइक डकोर में नहर के पास पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित हो गयी | इस दौरान वह उछलकर नहर में गिर गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु की। जिससे बाइक व उसका जूता मिल गया। जबकि उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने लगभग तीन चार किलोमीटर दूर तक उसकी तलाश कराई लेकिन तेज बहाव के चलते उसका कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष समीर सिंह का कहना है कि कालपी से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई है तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि ज्ञानेंद्र सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और बिजली विभाग में आपरेटर के पद पर तैनात थे।







Leave a comment