उरई। एट स्थित एक निजी अस्पताल में उल्टी , दस्त से नाजुक एक वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत से उसके परिजन भड़क गए और उन्होंने अस्पताल में गलत इलाज का आरोप लगाते हुए बबाल शुरू कर दिया | पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और किसी तरह उन्हें शांत कराया |
कदौरा थाना क्षेत्र के गर्रेही गांव निवासी पूर्व प्रधान रामविलास पाल की एक वर्षीय पुत्री आशी पाल की रविवार को उल्टी दस्त होने से तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर एट स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर पहुंचे। जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामविलास ने बताया कि आशी उसकी एकलौती पुत्री थी और एक बेटा भी है। पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देगे |







Leave a comment