उरई। बिजली विभाग के रिटायर्ड वरिष्ठ कर्मी और दलित राजनीति के जिले में अपने समय सबसे बड़े पुरोधा के रूप में पहचाने जाने वाले पंकज बाबू के जालौन रोड स्थित सूने घर में घुस कर लाखों की नकदी , जेवर समेत चोर उनको सर्वस्व की चोट दे गए |  सुबह घर लौटने पर टूटे ताले देख कर सदमे के कारण उन्हें गश आ गया |

हरगोविंद दयाल पंकज वर्ष में 2009 में बिजली विभाग के कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह जालौन रोड पर श्री होटल के पास रहने लगे थे | पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित रविवार की देर रात रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने मोंठ चले  गए थे। तभी देर रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के कमरों में रखी अलमारी के लाक तोड़कर उसमें नाती की शादी के लिए रखे चार लाख 60 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर सहित लगभग दस लाख का सामान पार कर दिया। सोमवार की सुबह जब परिजन लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शिवकुमार सिंह ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। गृहस्वामी पंकज ने बताया कि चोर उनकी अलमारी में रखी लाइसेंसी बंदूक, लैपटाप और मोबाइल चोरी नहीं कर ले गए है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि  चोरी की सूचना पर जांच पड़ताल की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a comment