उरई। तम्बाकू के सेवन से जानलेवा बीमारियां पनपती हैं इसलिये इससे तौबा करते रहने में ही भलाई है। यह बात तम्बाकू को लेकर आयोजित जागरूकता गोष्ठियों में कही गयी ।
जिला तम्बाकू नियंत्रण के सहयोग से अनुरागिनी संस्था ने शुक्रवार को बंगरा के राजकीय इण्टर काॅलेज और कुठौन्दा में काशीप्रसाद उपाध्याय इण्टर काॅलेज में शनिवार को इन गोष्ठियों का आयोजन कराया ।
इस दौरान संस्था के समन्वयक श्यामकरण प्रजापति और राहुल समाधिया ने छात्र छात्राओं को सुबोध भाषा में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अनुरागिनी के प्रशिक्षक लक्ष्मीप्रसाद राजपूत और राजप्रताप सिंह ने बताया कि हर 6 सेकेण्ड में तम्बाकू एक व्यक्ति की जान ले लेती है जो डराने वाला आॅकडा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में लोगो को जागरूक करके उनके बहुमूल्य जीवन को बचाने का कार्य करना चाहिये।
राजकीय इण्टर काॅलेज बंगरा के प्रधानाचार्य जगदेव नगायच ने कहा कि तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 के अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थानों की 100 गज की परिधि में तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थो का बेचना प्रतिबन्धित किया गया है। काशीप्रसाद इण्टर काॅलेज कुठौन्दा के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार तिवारी ने छात्र छात्राओं को अनुरागिनी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारियों पर अमल करने के साथ साथ इस बावत आस पास के लोगों को भी जागरूक बनाने का आवाहन किया गया । इस अवसर पर प्रवक्ता गोविन्द वर्मा , श्यामविहारी वर्मा , अमित श्रीधर , आरूढ प्रजापति , अवधेश कुमार और ऋषिकेश कुमार आदि उपस्थित थे। शिक्षकों और छात्र छात्राओं को तम्बाकू सेवन से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गयी ।








Leave a comment