उरई | आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी शैलेंद्र की 21 वर्षीय पत्नी अर्चना की गुरुवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मृतका के मायके एट थाना क्षेत्र के ईगुई कलां गांव से पहुंचे भाई राघवेंद्र ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन अर्चना आठ माह की गर्भवती थी और गुरुवार को ससुरालियों ने उससे मारपीट की। जिसके चलते उसके पेट में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। पति खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शादी डेढ़ वर्ष पहले हुए थी। अर्चना तीन भाइयों में सबसे छोटी थी और घर की लाड़ली थी। मौत से पिता लालबहादुर, मां प्रेमादेवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम का कहना है कि गर्भवती के मौत की जानकारी है | अगर मायके वाले कोई तहरीर देते तो जांच कर ससुरालियों पर कार्रवाई की जाएगाी |







Leave a comment