देव नगर गोल चौराहे का फुलवारी तैयार कर सुन्दरीकरण , आकर्षक और मनोरम दिखेगा गुजरने वालों को

जालौन-उरई । नगर में वर्षों पुराने तीन कूड़ा स्थलों को समाप्त कर दिया गया है। उक्त स्थानों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं देवनगर चौराहे पर बने गोल चौराहा पर फूलदार पौधों का रोपण कराया जा रहा है। 

नगर पालिका ईओ सीमा तोमर ने बताया कि नगर में तीन स्थान ऐसे चिन्हित किए गए थे। जहां सफाई के उपरांत लोग कूड़ा फैलाकर गंदगी कर देते हैं। इन प्वाइंटों में पहला पानी की टंकी के पीछे मोहल्ला काशीनाथ में दूसरा नगर पालिका स्कूल के सामने मोहल्ला गणेशजी व तीसरा कोतवाली के सामने चिन्हित किया गया था। जीवीपी प्वाइंट अभियान के तहत ऐसे स्थलों को समाप्त कराकर बेहतर साफ सफाई कराई गई थी। साथ ही आगे लोग कूड़ा कचरा न फेंके इसके लिए वॉल पेंटिंग कराकर लोगों को जागरूक किया गया है। नगर में सभी जीपीपी प्वाइंट समाप्त कराए जा चुके हैं। इसके अलावा नगर में सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके तहत देवनगर चौराहे पर गोल चौराहा बनाया गया था। जिसके सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए गोल चौराहे पर पेड़ पौधों को लगाया जा रहा है। इसके अलावा डिवाइडरों पर जो पौधे लगाए गए थे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए जाली लगवाई गई है। यह कार्य भी पूरा हो चुका है। उन्होंने नगर के लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की है।

Leave a comment