उरई। एक और महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । उसके भी आत्मघाती कदम का कोई कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
स्थानीय पटेल नगर मुहल्ले में गणेशधाम के पास रहने वाले प्रापर्टी डीलर देवराज की 35 वर्षीया पत्नी ने बुधवार को घर के कमरें में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । उस समय उनका पति बच्चों को लेने के लिये स्कूल गया हुआ था इसलिये सूने घर में मृतका को समझाने , रोकने वाला कोई नहीं मिला ।
मृतका के एक बेटा और एक बेटी है। उसका मायका कदौरा थानें के हरचन्द्रपुर गांव में हैं जहां सूचना भेजी गयी है। पुलिस आत्म हत्या का कारण जानने के क्रम में मायके वालों के आने और उनकी प्रतिक्रिया का इन्तजार कर रही है।

Leave a comment