उरई। कोतवाली क्षेत्र के गांव में आबादी के बाहर खेत में लगे बबूल के पेड से लटककर एक किसान ने  आत्म हत्या कर ली । मृतक गांव के लोगो के भारी कर्ज के तगादे से परेशान था।
कोतवाली क्षेत्र के जैतपुरा गांव के निवासी 38 वर्षीय ललितकुमार ने बुधवार को अपने घर से 10 किमी दूर जाकर खेत में पेड पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली ।
मृतक तीन  भाइयों में दूसरे नम्बर का था । उसके दो बेटी और एक बेटा है। भाइयों में से एक सत्यनारायण ने पुलिस को बताया कि ललित पिछले कुछ दिनों से खेतीबाडी में हुये नुकसान से परेशान चल रहा था । उस पर गांव के कई लोगों का कर्जा भी था।

Leave a comment