
उरई। बंगलादेश युद्ध की स्मृति में प्रति वर्ष आज के दिन मनाये जाने वाले विजय दिवस का आयोजन इस वर्ष भी शुक्रवार को कुठौन्द ब्लाक के हदरूख में स्थित शहीद स्मारक परिसर में भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर उक्त युद्ध व अन्य युद्धों में शहीद भारतीय सैनिकों की धर्म पत्नियों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थल सेना के झांसी स्टेशन के एडम कमाण्डेन्ट के प्रतिनिधि कर्नल अमित इस्सर ने कहा कि हमारे जांबाज सैनिक सीमाओं की रक्षाओं के लिये शत्रुओं के दांत खटटे करते हुये अपने जीवन का बलिदान तक कर देते हैं। इसलिये वे हमारे लिये सर्वोच्च मान , सम्मान और श्रद्धा के पात्र हैं। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक परिषद ने किया था । परिषद के संस्थापक प्रहलाद सिंह ने कहा कि 1971 के पहले देश में बलिदानी सैनिकों को श्रद्धार्पण का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता था जबकि प्राथमिकता के आधार पर सरकार को यह कर्तव्य निभाना चाहिये।

कर्नल वीपी शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि बलिदानी सैनिकों के स्मृति समारोह युवाओं में नया जोश भरते हैं और नयी पीढी को सेना में भर्ती होने के लिये पे्ररित करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एडीएम न्यायिक मोतीलाल यादव और अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने भी विचार प्रकट किये। संचालन मृदुल पाटकार ने किया। शहीद स्मारक के संस्थापकों में से एक पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने पधारे हुये सभी सैनिक अफसरों और पूर्व सैनिकों का अभिनन्दन किया जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने भी सभा को सम्बोधित किया।
कैप्टन मास्टर सिंह , कैप्टन गंगाराम पाल , कैप्टन मन्ना सिंह , कैप्टन महेन्द्र सिंह राजावत , कैप्टन आशाराम दोहरे सूबेदार सोबरन सिंह पाल आदि ने प्रमुख रूप से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।








Leave a comment