उरई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के आवाहन पर विभाग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद युनूस शेख और शहर अध्यक्ष मुख्तार बेग के नेतृत्व में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति व मौलाना आजाद फैलोशिप बन्द किये जाने के विरोध में जिला प्रशासन को शुक्रवार को एक ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में कहा गया है कि अल्पसंख्यक छात्रोें को कक्षा 1 से 10 तक मिलने वाली प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति को 2022 -23 से बन्द करने का फैसला गरीब अल्प संख्यक परिवारों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है। इसी तरह 5 साल के अनुमन्य मौलाना अब्दुल कलाम आजाद फैलोशिप योजना 6 अल्प संख्यक समुदायों को जिनमें मुस्लिम के साथ साथ बौद्ध , ईसाई , जैन, पारसी और सिख छात्रों को दी जाती थी जिसे बन्द करके उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर इन सभी समुदायों छात्रों के हितों पर कुठाराघात किया गया है। ज्ञापन देने वालों में हाजी ख्वाजा बख्श मंसूरी , अकबर मंसूरी, गुडडू रिजवी , नूरमुहम्मद शेख , मुहम्मद अबरार , जिकर खांन , इकबाल मंसूरी, अयूब अंसारी आदि मौजूद रहे।








Leave a comment