उरई। जिलाधिकारी चांदनी सिंह के आंगनबाडी केन्द्रो के संबंध में कडे आदेश का असर दिखाई दिया । अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तिखार अहमद शुक्रवार को फील्ड पर निकले तो आंगनबाडी केन्द्रों की मौके पर दशा उन्हें आइना दिखाने वाली रही । तैश में बन्द मिले आंगनबाडी केन्द्रों की कार्यकत्रियों की सेवायें उन्होंने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आज कदौरा ब्लाक के आटा और विकास खण्ड डकोर के ग्राम राहिया , गिरथान व बडागांव आंगनबाडी केन्द्रों का अचानक निरीक्षण कर डाला जिसमें कन्या प्राथमिक विद्यालय आटा के प्रांगण में संचालित दो आंगनबाडी केन्द्रों में कार्यकत्री तो उपस्थित मिली लेकिन वे डेªस में नहीं थी और उनके केन्द्रों में कोई बच्चा भी नहीं था । झल्लाये जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दोनों का एक दिन का मानदेय बाधित कर उन्हें चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिये। इसके बाद कन्या प्राथमिक विद्यालय के समीप ही विभागीय भवन में संचालित आंगनबाडी केन्द्र में ताला बन्द था । मौके पर मिली सहायिका सरला देवी ने बताया कि कार्यकत्री उमा देवी केन्द्र की चाबी अपने पास रखे रहती हैं और जब मर्जी होती है तभी केन्द्र का ताला खोलती हैं। केन्द्र की स्थिति से स्पष्ट था कि इसे कई दिनांे से नहींे खोला गया है। उन्होंने सीडीपीओ के लिये उमा देवी की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू करने का फरमान जारी किया।
विकास खण्ड डकोर के गिरथान में विभागीय भवनों में संचालित दो आंगनबाडी केन्द्रो का निरीक्षण करने पहंुचे तो हालत तसल्लीबख्श मिली । दोनो केन्द्र खुले थे । केन्द्र प्रथम की कार्यकत्री जरीना बानो व सहायिका विमला देवी विभागीय डेªस में उपस्थित थी , केन्द्र पर बच्चे भी थे तथा शुष्क राशन भी पाया गया । उन्होंने केन्द्र की साफ सफाई रखने के निर्देश दिये और अगले केन्द्र की ओर बढ गये । दूसरे केन्द्र पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के आने की सूचना के बाद कार्यकत्री घर से आकर उपस्थित हुयी । दरअसल दोनो केन्द्र एक साथ संचालित हो रहे थे। अभिलेखों को पूर्ण व व्यवस्थित करने का निर्देश दिया और प्री-स्कूल किट का उपयोग करने को भी कहा ।
बडागांव में विभागीय भवनों में संचालित आंगनबाडी केन्द्र खुले पाये गये । आंगनबाडी केन्द्र प्रथम की कार्यकत्री सुहानी देवी व द्वितीय की कार्यकत्री ऊषा देवी विभागीय डेªस में उपस्थित मिले। दोनों केन्द्रों पर सहायिकाओं के पद रिक्त हैं, बच्चे भी अच्छी संख्या में उपस्थित थे, ड्राई राशन भी उपलब्ध था , वजन मशीन क्रियाशील थी । डकोर में विकास खण्ड परिसर के समीप स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय का उन्होंने औचक निरीक्षण किया जिसमें प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संपत देवी , प्रधान अनुराधा गुप्ता एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय आनन्द उपस्थित पाये गये । प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्य सेविका देवेन्द्र कुमारी भ्रमण पर है लेकिन भ्रमण पंजिका नहीं मिली। उन्होंने निर्देश दिये कि आंगनबाडी कार्यकत्री को परियोजना कार्यालय पर केन्द्र संचालन के समय के उपरांत ही बुलाया जाये। कन्वर्जेंस विभागों से भी अनुरोध कर लिया जाये कि शासकीय कार्य हेतु केन्द्र संचालन के समय वे भी आंगनबाडी कार्यकत्री को तलब न करें।








Leave a comment