
उरई। परिषदीय शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा देने की मुख्यमंत्री की घोषणा के विपरीत सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा उनके सशुल्क चिकित्सा बीमा के जारी किये गये आदेश के खिलाफ पूर्व अल्टीमेटम के अनुरूप राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय आवाहन के क्रम में शुक्रवार को जिले में भी परिषदीय शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी न्यायिक को डीएम के प्रतिनिधि के बतौर सौंपा।
महासंघ के मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि जनपद भर के स्कूलों के शिक्षक आज कलैक्टेªट परिसर में एकत्रित हुये व जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद का उक्त आदेश निरस्त करने की मांग की।
महासंघ के जिला महामंत्री इलियास मंसूरी ने इस संदर्भ में कहा कि प्रदेश में भाजपा की दूसरी बार सरकार गठित होने पर 21 अपै्रल 2022 को मुख्यमंत्री कार्यालय से और 24 अप्रैल 2022 को बेसिक शिक्षा मंत्री के कार्यालय से शिक्षिकों को 100 दिन में कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिये जाने के बाबत ट्वीट किया गया था। पर जुर्रत देखिये बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी खुल्लम खुल्ला मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री के आदेश की अवहेलना पर आमादा हैं। एडेट शिक्षक संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि गत 7 दिसम्बर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जो शासनादेश जारी किया है वह मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री की मंशा की अवहेलना सदृश है। इस शासनादेश में शिक्षकों के सशुल्क चिकित्सा बीमा की बात कैशलेस चिकित्सा के संकल्प के सर्वथा विपरीत है इसलिये उक्त आदेश निरस्त किया जाना चाहिये।
ज्ञापन सौंपने वालों में संजीव गुर्जर , अरविंद स्वर्णकार महेन्द्र श्रीवास्तव , संतोष विश्वकर्मा, मनोज बाथम , तारिक अंसारी , आशीष कुमार , दीपक कुमार , रियायत बेग , इनामउल्ला अंसारी, मोहम्मद अयूब , हिमांशु पुरवार , आशीष कुमार, शक्ति ंिसंह , उमेश कुमार , नीतेश श्रीवास्तव , दशरथ सिंह , गिरीश कुशवाहा , अनुज भदौरिया , अरविन्द निरंजन , राजेन्द्र स्वर्णकार, विनोद निरंजन , हरिमोेहन यादव, कृष्णगोपाल सिंह , कृष्णकुमार , चन्द्रपाल, मनीष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विवके कुमार , डा0 विजय लक्ष्मी, विजय पाल सिंह , शिवम श्रीवास्तव , अखिलेश कुमार , गौरव कान्त , धीरेन्द्र त्रिपाठी, अनिल बाथम , धीरेन्द्र निरंजन , संतोष जाटव, रामप्रकाश सोनी, रोहित कौशल , मुकेश, बृजेन्द्र शेखर , कमलकान्त, आलोक गुप्ता , पवन सोनी आदि शिक्षक व शिक्षकायें उपस्थित रहे।







Leave a comment