जालौन-उरई । रंजिश के चलते ग्रामीण के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत   पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली   है । 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी शत्रुघ्न सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही राममोहन उनके परिवार के साथ रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते आए दिन गाली, गलौज करते रहते हैं जबकि  शांति बनाए रखने के लिए उनके द्वारा कभी  वाद विवाद नहीं किया जाता । गुरूवार की शाम उक्त राममोहन उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहे थे। जब उसने बाहर आकर उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने शिवलखन, वीरेंद्र व त्रिवेंद्र को बुला लिया। उक्त सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। मारपीट होते देख जब आसपास के लोग उसे बचाने के लिए आए तो उक्त सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a comment