केक काटकर दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं ने लगाए समर्थन के नारे
उरई। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला पटेल एवं जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष यजवेंद्र सिंह जादौन के संयुक्त तत्वावधान में अजनारी रोड स्थित खुशी पैलेस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके समर्थन में नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को गरीबों, किसानों, युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों की आवाज बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की विभिन्न समस्याओं को संसद में मजबूती से उठाया है। वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने देशभर में लोगों से संवाद स्थापित किया और जनसरोकारों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से रखा।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा, प्रदेश सचिव संतराम नीलांचल, धीरेंद्र शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सक्सेना, आरटीआई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश बुधौलिया, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मान सिंह दोहरे, आशीष बुंदेला, विशाल ठाकुर, मेराज खान, जमुना दास अहिरवार, डॉ. आदित्य मिश्रा, इखलाख खान, पूनम देवी, दुलीचंद विश्वकर्मा, रश्मि पटेल, राममूर्ति, सुनीता देवी, प्रियंका देवी, मानवेंद्र सिंह, अक्षय सक्सेना, अमिताभ दीक्षित, शेर सिंह दोहरे सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की।







Leave a comment