पुलिस मुठभेड़ में तीन अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के जेवर, नकदी व अवैध असलहे बरामद

जालौन, 25 जुलाई। थाना रामपुरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, ₹14,470 की नकदी, चोरी में प्रयुक्त औजार, तीन मोबाइल फोन तथा बिना नंबर प्लेट की दोपहिया वाहन बरामद की गई। 

पुलिस के अनुसार 16/17 मई 2026 की रात थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मई निवासी कन्हई सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना रामपुरा पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान में तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम मई में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेंद्र राजपूत निवासी हमीरपुर, विवेक राजपूत उर्फ इक्का निवासी हमीरपुर तथा सोनू यादव निवासी महोबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बृजेंद्र और विवेक के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं के कई मुकदमे पहले से दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया, जबकि अभियान का संचालन प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना रामपुरा पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस टीम ने किया। 

Leave a comment