माधौगढ़ (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त अभियुक्त भरत सिंह उर्फ बापू, पुत्र स्व. पुनू, निवासी ग्राम कुंवरपुरा, कोतवाली कोंच, जनपद जालौन को 1 किलो 609 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद गांजे को कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a comment