-
Continue reading →: नदीगांव में आम रास्ते पर कब्जे की शिकायत एसडीएम से
0 ग्रामीणों का आरोप, बीच रास्ते में गाड़े जा रहे हैं बिजली के पोल कोंच-उरई। नदीगांव कस्बे में कतिपय दबंग किस्म के लोगों ने आम रास्ते को भी नहीं बख्शा और वहां निकली पाइप लाइन के ऊपर ही सवा सौ वर्गफीट में कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिया है। इससे…
-
Continue reading →: खेतों से चना उखाडने को लेकर विवाद में चले लठ, तीन घायल
कोंच-उरई। आज सुबह लौना गांव में महज आशंका के आधार पर कि गांव के ही एक व्यक्ति ने खेतों से चने उखाडे हैं, दो पक्षों में जमकर लठ चले जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गये हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी…
-
Continue reading →: सड़क धंसने से खंदक में औंधे मुंह गिरा ट्रक, ड्राइवर-हैल्पर घायल
0 जालौन जा रही ट्रक में लदी सात सौ बोरी सीमेंट हुई बर्बाद कोंच-उरई। सीमेंट लाद कर झांसी से चल कर जालौन जा रहा ट्रक शुक्रवार को सड़क धंसने के कारण खंदक में पलट गया। ट्रक में लदी सात सौ बोरी सीमेंट पूरी तरह बर्बाद हो गई। ट्रक ड्राइवर और…
-
Continue reading →: हाईकोर्ट ने जालौन के एसपी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में बुलाकर क्यों जताई नाराजगी, 10 को उन्हें फिर जाना पड़ेगा इलाहाबाद
उरई। नदीगांव के बाहुवली बसपा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ डिम्पल के मामले में शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ के सामने इलाहाबाद में जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ा। इस मामले में उन्हें 10 मार्च को अदालत ने…
-
Continue reading →: खाना बनाते समय आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी
उरई। शहर कोतवाली के मोहल्ला उमरारखेरा में घर में खाना बनाते समय युवती की चूल्हे की लपट से आग लगने के कारण गंभीर हालत हो गई। उमरारखेरा निवासी अमर सिंह की पत्नी क्रांति (30वर्ष) अपने घर में खाना पका रहीं थी इसी बीच असावधानी में वे गौर नही कर पाईं…
-
Continue reading →: रक्त दंतिका मंदिर के नीचे शवों के दुर्गंधित अवशेष दर्शनार्थियों को कर रहे विचलित, पर्यावरण का स्वरूप खराब करने वालों पर प्रशासन की नही कोई निगाह
उरई। पवित्र रक्तदंतिका मंदिर के नीचे अंतिम संस्कार के लिए बहाये गये शवों के अवशेष वीभत्स दृश्य उत्पन्न कर रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं और साधकों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। रक्तदंतिका मंदिर ग्राम पंचायत सैदनगर के नजदीक बेतवा की पहाड़ियों में स्थित है। यहां प्राकृतिक तौर…
-
Continue reading →: नौकरी पर बन आने के बाद जागे पुलिस अधिकारी, आत्म हत्या के मामले में दबंगों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा
उरई। सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग होकर बुधवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले ग्रामीण की पत्नी की तहरीर पर जालौन कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अबेटमैंट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिकरी राजा में मनमाने ब्याज पर दबंगों से…
-
Continue reading →: घरेलू युद्ध का परमवीर चक्र विजेता पति अद्र्धागिनी के कोतवाली पहुंचते ही सिर पर पैर रखकर गीदड़ की तरह भागा
उरई। शराब पीकर जोरू के लिए शेर बन जाने वाला पति, जब उसने पुलिस में शिकायत कर दी तो गीदड़ से भी ज्यादा सहम गया। पुलिस के आने के पहले ही वह फरार होकर कहीं जा छुपा लेकिन पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे पड़ गई है। रामपुरा थाने…
-
Continue reading →: चित्रकूट में क्या कह गए संघ प्रमुख, कहीं पीएम मोदी की आत्ममुग्धता पर तो नहीं रहा निशानाचित्रकूट में नानाजी देशमुख की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित भण्डारे में शामिल होने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अमेरिका के मापक हमारे लिए सही नहीं हो सकते। उनकी बात से सहमत हुआ जा सकता है लेकिन पर उपदेश कुशल बहुतेरे के प्रभाव का घटाटोप देश के सभी…
-
Continue reading →: एनएसएस शिविर में स्वयं सेवकों ने साफ-सफाई के लिए बहाया पसीना
उरई। स्व. बहादुर सिंह महाविद्यालय माधौगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयं सेवकों ने सफाई व अन्य कार्यों में पसीना बहाकर शिक्षा समाज की बेहतरी के लिए संदेश को सार्थक किया। प्राथमिक विद्यालय बिरिया के परिसर में आयोजित इस शिविर में ग्राम प्रधान हाकिम सिंह राजावत ने फीता काटकर…






