-
Continue reading →: शराब ठेके से चोरी
जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव में मंगलवार की रात शराब ठेके में चोरी हो गई। ठेके के सेल्समैन ने पुलिस में दाखिल शिकायत में इसके लिए एक व्यक्ति को नामजद किया है। सतोह निवासी सेल्समैन रामशंकर ने तहरीर में बताया है कि शहजादपुरा के उसके ठेके का ताला तोड़कर…
-
Continue reading →: हरदोई गूजर मार्ग पर ओवर लोड चल रहे दो ट्रक पुलिस कार्रवाई में सीज
जालौन-उरई। ओवरलोड वाहनों को सड़क पर दौड़ने से रोकने के लिए काफी सक्रियता दिखाई जा रही है। पुलिस ने आज दो ओवरलोड ट्रक हरदोई गूजर मार्ग पर सीज कर दिये। ओवरलोड वाहन चलाने के खिलाफ सख्त चेतावनियां जारी की जा चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग बाज नही आ रहे।…
-
Continue reading →: छानी खास में पुलिस ने पकड़े चार जुआरी
जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के छानी खास गांव में पुलिस ने जुए के एक फड़ पर छापा मारकर चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया है कि जुआ एक घर में खेला जा रहा था। हालंकि पुलिस ने इसे सार्वजनिक स्थल दर्शाया। पुलिस के…
-
Continue reading →: अनसुनी की इंतहा, बच्चों का भविष्य बर्बाद होने पर भी नही पसीज रहा प्रशासन
उरई। शासन प्रशासन की संज्ञा शून्यता की कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ रही है। इसके चलते अव्यवस्था और अराजकता के नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। कलेक्ट्रेट में बुधवार को अपना भविष्य बर्बाद होने से आर्तनांद करते बच्चों का हुजूम हाकिमों के यहां दस्तक देने पहुंच गया। मामला जालौन…
-
Continue reading →: 8वें चक्र तक सपा गोरखपुर में 11 हजार मतों से आगे
उरई । 8 वें चक्र की 239323 मतों की मतगणना की जानकारी देते हुए गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट राजीव रोतेला ने बताया कि सपा प्रत्याशी की 11 हजार अधिक मतों से बढ़त चल रही है । बी जे पी को 108829 और सपा को 119427 मत मिले हैं ।
-
Continue reading →: सपा , बसपा ने नया नारा गढ़ा, बुआ भतीजा जिंदाबाद , सपा गोरखपुर में 7 हजार से अधिक मतों से आगे
उरई । गोरखपुर और फूलपुर के संसदीय उप चुनावों में सकारात्मक झलक पाने के बाद जोश में आए सपा बसपा के कार्यकर्ता जोश में आ गए हैं । उन्होने एक नया नारा गढ़ते हुए बुआ भतीजा जिंदाबाद की आवाज़ें गुंजायीं । इस बीच 6 वें चक्र की मतगणना की…
-
Continue reading →: योगी के करिश्मे को धक्का , गोरखपुर में भी भाजपा पिछड़ी
उरई । देश भर में चुनाव जिताने की गारंटी के रूप में पेश किए जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अपने ही गृह राज्य में किरकिरी की नौबत आ गई है । उनकी खुद की गोरखपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीतने के…
-
Continue reading →: प्रशासन से जीते पत्रकार
उरई । कोंच में प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट के रविवार को हुए मैत्री मैच में पत्रकारों ने शानदार जीत हासिल की ।
-
Continue reading →: घुमंतू हसंतु क्लव का शपथ ग्रहण एंव रजत जयंती समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों ने जलवा बिखेरा
कालपी -उरई । रविवार को नगर की विख्यात समाज सेवी संस्था घुमंतू हसतू क्लब कालपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एंव रजत जयंती समारोह विजय गेस्ट हाउस रामगंज कालपी में धूमधाम से आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव राजेश पुरवार ने बताया कि…
-
Continue reading →: दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ सम्मेलन 13 मार्च को
उरई। प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाओं की बाढ़ एवं महान विभूतियों के अपमान की घटनाओं में वृद्धि तथा सरकार के द्वारा इन घटनाओं को रोकने में असफल रहने की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने और दलित समाज को अपनी सुरक्षा की प्रति जागरूक बनाने के लिए दलित सुरक्षा…







