• September 16, 2023

विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयासों से यमुना के शेरगढ़ पुल पर दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू

विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयासों से यमुना के शेरगढ़ पुल पर दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू


उरई

पिछले कई महीने से कुठौंद कस्बे को औरेया से जोड़ने वाले यमुना के शेरगढ़ सेतु पर पुल की मरम्मत चलने से आवागमन ठप्प चल रहा था। शनिवार को कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी की अथक पैरवी के बाद इस पर दो पहिया वाहनों के आने जाने को हरी झंडी दे दी गयी है जिससे क्षेत्रीय जनता में हर्ष की लहर व्याप्त है।
शेरगढ़ घाट यमुना पुल काफी पुराना हो जाने से जर्जर हो गया था जिससे इस पर यातायात खुला रखने में जोखिम महसूस किया जाने लगा था। इस बीच पुल की मरम्मत को मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य पूरा होने तक इस पर से सभी प्रकार के वाहनों के निकलने की पाबंदी लगा दी गयी। इसके लिये पुल के दोनों तरफ अवरोध खड़े कर दिये गये। यहां तक कि दो पहिया वाहनों का भी इस पर से निकलना मुनासिब नहीं रह गया।
बताया जाता है कि इस क्षेत्र में कुठौंद और आस पास के गांवों के लोग औरेया में ही बाजार करते हैं, इलाज के लिये जाते हैं और इस क्षेत्र के लोग अपने बच्चे भी औरेया में ही पढ़ाते हैं। जिसके कारण उन्हें प्रतिदिन औरेया आना जाना पड़ता है। शेरगढ़ सेतु बंद होने से उन पर मुसीबत टूट पड़ी। गरीबी में दो पहिया वाहन की किफायती सवारी करने वालों को अब शेरगढ़ घाट पुल के बंद रहने से बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे पर चढ़कर औरेया आना जाना पड़ रहा था जिसमें भारी टोल भी लगता है और अधिक दूरी भी तय करनी पड़ती है। इसके कारण क्षेत्रीय लोगों में हाहाकार मचा हुआ था। लोगों की इस परेशानी को देखते हुये कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी मरम्मत पूरी होने तक शेरगढ़ पुल पर से दो पहिया वाहनों के गुजरने का रास्ता साफ करने के लिये कई दिनों से पैरवी कर रहे थे। उनके लगातार दबाव के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने फिलहाल पुल की काम चलाऊ मरम्मत पूरी कर ली और आज से पुल को दो पहिया वाहनों के लिये खोल दिया। विधायक के प्रयास भलीभूति होने पर यहां के लोगों ने खुशी जतायी और विधायक को धन्यवाद दिया।

Related post

रिश्ते के भाई से प्रेम महंगा पडा , किशोरी को नदी में धकेला

  उरई | रिश्ते के भाई के साथ नदी किनारे घूमने गयी किशोरी के लापता होने का रहस्य उजागर हो गया है | इसे ले कर उक्त  युवक को पुलिस…
गल्ला मंडी पहुँच कर डी एम ने मतदान मशीनों की कमीशनिंग को परखा

गल्ला मंडी पहुँच कर डी एम ने मतदान मशीनों की कमीशनिंग को परखा

उरई | जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न  कराने के लिए कालपी रोड पर स्थित  नवीन गल्ला मंडी में पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट…
600 मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी के लिए दिया प्रशिक्षण

600 मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी के लिए दिया प्रशिक्षण

    उरई | जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आज राजकीय मेडिकल कॉलेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *